न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में फरार हुए आरोपी को कौशांबी जिले से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते माह एसओजी ने पुलिस भर्ती से पहले कार सवार तीन युवकों को पकड़ा था। उनके पास से मार्कशीट और लैपटॉप आदि बरामद हुआ था।
उन्होंने पूछताछ में सरगना अरुण सिंह निवासी लखनऊ का नाम बताया था। जनपद पुलिस से पहले यूपी एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया। साथ ही मंझनपुर पुलिस के सुपुर्द किया। उससे पूछताछ जारी है।
इसी बीच डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षार रद्द कर अगले छह महीने में दोबारा परीक्षा कराने की बात कही गई थी। इधर आरोपियों की तलाश चल रही थी। इस संबंध में एसटीएफ ने बहुत अच्छे तरीके से कार्रवाई की और इस केस का सफल अनावरण कर दिया।
एसटीएफ की मदद से यह पता चल पाया कि यह प्रश्न पत्र किसने और कैसे लीक किया। इस संबंध में कुल 178 अभियोग यूपी के विभिन्न जिलों में पंजीकृत हुए। इसमें 396 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी।
ये भी पढ़ें : पूर्व नेवी चीफ का हैदराबाद में निधन, लंबे समय से थे बीमार

