न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसका वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।
ये भी पढ़े : New Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत, जानें पूरा मामला
पीएम मोदी ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन
पीएम मोदी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर लिखा- ‘मेरा भारत, मेरा परिवार।’
मेरा भारत, मेरा परिवार! pic.twitter.com/GzkIIvEIUb
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2024
बता दें कि इस कैंपेन वीडियो में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इस कैंपेन को ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ नाम दिया गया है।
ये भी पढ़े : यूपी में महिला SDM से ऑनलाइन फ्रॉड, ऑनलाइन मंगाए 30 हजार के मेडिकल उपकरण…डिलिवरी बॉय दे गया नैपकीन
पीएम मोदी के समर्थन में बदला सोशल मीडिया अकाउंट का ‘बायो’
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी ने लालू प्रसाद के बयान पर हमला बोला और पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट का ‘बायो’ चेंज कर लिया था। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा था।

