लोकसभा चुनाव: देश में 7 चरणों में होगा चुनाव, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 3 जून को; नतीजे 4 जून को

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। इसके साथ ही लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। इसके साथ ही लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी। 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इलेक्शन की डेट्स की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। गौरतलब है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़े : EC Press Conference: लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान, सात चरणों में होंगे चुनाव, चार जून को आएंगे नतीजे

सात चरणों में होगी वोटिंग

  1. पहला चरण- 19 अप्रैल (102 सीटें)
  2. दूसरा चरण- 26 अप्रैल (89  सीटें)
  3. तीसरा चरण- 7 मई (94 सीटें)
  4. चौथा चरण- 13 मई (96 सीटें)
  5. पाचवां चरण – 20 मई (49 सीटें)
  6. छठा चरण- 25 मई (57 सीटें)
  7. सातवां चरण – 1 जून (57 सीटें)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़े : Kriti-Pulkit Wedding: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी हाल में फेक न्यूज नहीं फैलाने की हिदायत। आगे कहा कि धन-बल का दुरुपयोग किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here