Delhi Excise Policy Case: ED ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 9वां समन किया जारी, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली जल बोर्ड के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

0
350

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली जल बोर्ड के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कल दो नोटिस भेजे हैं, आबकारी मामले में नौवां समन भेजा गया है और दिल्ली जल बोर्ड के एक मामले में पहला समन भेजा गया है। उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़े : UP Lok Sabha Election 2024 Date: यूपी लोकसभा चुनाव की तारीख तय, 13 मई को होगा कानपुर में मतदान

आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक को मध्य दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि नौवां समन जारी किया गया है ताकि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा सके।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election: सात चरणों में यूपी में होगा चुनाव, जानें किस शहर में कब होगी वोटिंग

मुख्यमंत्री ने इन समन को अवैध बताते हुए हर बार पेश होने से इनकार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में पिछले आठ समन में से छह की अवहेलना करने के लिए एजेंसी की ओर से दायर दो शिकायतों पर केजरीवाल को शनिवार को जमानत दे दी। एजेंसी ने इस मामले में दो दिन पहले बीआरएस नेता के. कविता को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here