सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

0
414

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

ये भी पढ़े : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज को लेकर मचा बवाल, अफगानिस्तान-उज्बेकिस्तान के छात्रों पर हमला, हॉस्टल में विदेशी छात्रों के साथ हुई मारपीट

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने रविवार की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं।’

ये भी पढ़े : IPL 2024: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, IPL से पहले हुई विराट की वापसी, लंदन से वापस लौटे भारत

साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here