न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने का निर्देश जारी किया है। बता दें यूपी के प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद थे। वह उत्तर प्रदेश के सबसे मजबूत आईएएस अफसर में से एक माने जाते हैं। इस वक्त उनके पास प्रमुख सचिव गृह , प्रमुख सचिव सूचना के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ चीफ मिनिस्टर दफ्तर की जिम्मेदारी को देख रहे थे। संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ सूचना व गृह विभाग का भी काम देख रहे हैं। चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ यूपी के ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं।

