न्यूज़लिंक हिंदी, छत्तीसगढ़। गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक बड़ी सफलता मिली है। वहीं पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। ये सभी माओवादी तेलंगणा स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे कि यह मुठबेड़ कोलामारका के जंगल में हुई थी।
निरीक्षक शिव पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। जहां पर नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए गए लान्चर और बंदूकें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सली लाश मिलने की संभावना है।
चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए
एसपी गढ़चिरौली नीलोत्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़चिरौली के कोलामरका पहाड़ों के पास सी60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों के संयुक्त अभियान में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन नक्सलियों के पास से एक एके47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल समेत नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद हुआ है। बता दे कि नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था।
Maharashtra | Bodies of four Naxalites were recovered in a joint operation by multiple teams of C60 and CRPF QAT near Kolamarka mountains, Gadchiroli. 1 AK47, 1 Carbine and 2 country-made pistols, naxal literature and belongings have also been recovered. The Naxalites carried a…
— ANI (@ANI) March 19, 2024
ये भी पढ़ें : Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में जारी हुई एडवाइजरी, पूर्ण स्वस्थ होने पर ही श्रद्धालु मंदिर आएं

