हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, छह विधायक मंत्री लेंगे शपथ

बता दे कि शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद ही कार्यक्रम बदल दिया गया।

0
225

न्यूज़लिंक हिंदी, हरियाणा। नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी हैं।

अनिल विज का नाम इस सूची में शामिल नहीं
सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव को शामिल किया जाएगा। अनिल विज का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।

बता दे कि शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद ही कार्यक्रम बदल दिया गया।

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नहीं दिखे। इसके बाद सीएम का काफिला करनाल के लिए रवाना हो गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh: गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद, चार नक्सली ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here