UP Politics: जयंत चौधरी की समर्थकों से भावुक अपील, कहा- ‘ BJP के लिए अपने दरवाजे खोल देना’

सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण का बिगुल बुधवार को बजेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के लिए हो रहे पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना बुधवार 20 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही पहले चरण की सीटों के नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण का बिगुल बुधवार को बजेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के लिए हो रहे पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना बुधवार 20 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही पहले चरण की सीटों के नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन 27 मार्च तक होंगे। 19 अप्रैल को इन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

ये भी पढ़े : Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल ने ED के समन को दी है चुनौती, याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई आज

इसके साथ ही एक बात तो तय है कि कुछ भी तय नहीं है और ये बात राजनीति में बिल्कुल फिट बैठती है। कल तक बीजेपी की दिन रात अलोचना करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी भाजपा से गठबंधन के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि पुरानी बातें भूलकर अब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल देना।

जयंत चौधरी ने मथुरा में समर्थकों से कहा, भाजपा के लिए अपने दरवाजे खोल देना। आपकी नाराजगी दूर करने और अपना वादा पूरा करने के लिए हमने दो बार मांट विधानसभा से विधायक का चुनाव लगातार दो बार बहुत ही नजदीकी अंतर से हारे योगेश नौहवार को एमएलसी बनाकर लखनऊ भेजा है। जो वादा 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मांट क्षेत्र की जनता से किया उसे योगेश को एमएलसी बनाकर पूरा कर दिया है। रालोद में वफादारी से कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले ED का एक और बड़ा एक्शन, RJD के इस पॉपुलर विधायक के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापामारी

उन्‍होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार में शामिल रहकर रालोद के सभी नेता किसान और मजदूर की आवाज उठाते रहेंगे। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो सर्वसमाज के हित में हैं। नवनिर्वाचित एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा विधानसभा में पहले से ही रालोद के नौ विधायक किसानों व मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं। अब विधान परिषद में भी आपकी आवाज बुलंद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here