Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है।

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी, भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए है। लेकिन सभी नेता विधायक खुद को किसी न किसी और ही पार्टी से जोड़ रही है। बता दे कि कांग्रेस को हालही में एक और बड़ा झटका लगा है। 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक के पास भेज दिया है।

कांग्रेस छोड़ने के बाद अधिराज ने कहा है कि खड़ियाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हमने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है। किस पार्टी में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लूंगा।

ये भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के कारण हुआ बदायूं हत्याकांड? बच्चों के लहूलुहान शव देख भड़के लोग, अर्धसैनिक बल तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here