West Bengal: कूचबिहार में बवाल, BJP और TMC के समर्थकों में झड़प, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यक्रम से घर जाते समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कूचबिहार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिथ के सुरक्षा गार्डों के साथ तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों की झड़प हो गई।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी, पश्चिम बंगाल। कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बीते कल मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो हुई। जिस कारण इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में दिनहाटा उपमंडल पुलिस अधिकारी धीमान मित्रा और कई अन्य घायल हो गए। वहीं उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने एक-दूसरे के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यक्रम से घर जाते समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कूचबिहार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिथ के सुरक्षा गार्डों के साथ तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों की झड़प हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में दिनहाटा उपमंडल पुलिस अधिकारी धीमान मित्रा और कई अन्य घायल हो गए। इस झड़प में दोनों तरफ के कई समर्थक घायल हुए हैं। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने भी केंद्रीय मंत्री के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।

बता दे कि देर रात बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक और पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री श्री उदयन गुहा के झड़प और टकराव पर राज्य पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here