न्यूज़लिंक हिंदी, तेलंगाना। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन भाजपा की तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष थीं। हालांकि बुधवार को एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया था, ‘तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।’
अपने कार्यकाल का आनंद लिया
अपने इस्तीफे के एलान के कुछ देर बाद उन्होंने कहा था कि उनके ऊपर ऐसा करने का कोई दबाव नहीं था। अब वह जनसेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल का आनंद लिया है। उन्होंने कहा वह अपनी योजनाओं के बारे में बाद में बताएंगी।
ये भी पढ़ें :तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए DMK ने उम्मीदवारों की लिस्ट कर दी जारी, घोषणापत्र में कई योजनाओं का हुआ एलान

