Kanpur: टायलेट में घुसते ही सफाई कर्मी चीखा, जाने क्या है पूरा मामला

बता दे कि ट्रैन के टायलेट की साफ सफाई कराई गई। अचानक बी-वन कोच के टायलेट के अंदर नवजात का शव देखकर सफाई कर्मी चीख पड़ा। जीआरपी और आरपीएफ को भी घटना के बारे में बताया गया।

0
493

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) जाने वाली ट्रेन के एसी कोच के टायलेट में एक नवजात का शव मिला। जानकारी अनुसार इस शव को एक दिन पुराना बताया जा रहा है। बता दे कि ट्रेन न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़ी थी। हालांकि 19 मार्च को अहमदाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए स्पेशल ट्रेन चली।

वहीं 20 मार्च की दोपहर 12:10 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन को जीएमसी लाइन गोविंदपुरी भेज दिया गया। गुरुवार को इसी ट्रेन का रैक कानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए जाना था। इसके लिए रैक को सुबह न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।

बता दे कि ट्रैन के टायलेट की साफ सफाई कराई गई। अचानक बी-वन कोच के टायलेट के अंदर नवजात का शव देखकर सफाई कर्मी चीख पड़ा। जीआरपी और आरपीएफ को भी घटना के बारे में बताया गया।

बता दे कि रेलवे के डॉक्टर और GRP अधिकारी पहुंचे और कमोड में पड़े शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसी गर्भवती के टायलेट में प्रसव होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : Bihar Board 12th Result: 12वीं क्लास का परिणाम जारी, लड़कों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, प्रिया कुमारी बनी टॉपर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here