न्यूज़लिंक हिंदी। WFH के नाम पर साइबर ठगी के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। हाल ही में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने इसी तरह की चीटिंग के मामले का खुलासा किया है। जो गैंग टेलीग्राम के जरिए संपर्क करके लोगों से लाखों की चीटिंग करके लोगों को ठगता था।
यदि आपको भी टेलीग्राम पर ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के काम करके मोटी रकम कमाने का ऑफर मिले तो कृपया सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा ना हो कि आप भी दिल्ली के अंबेडकर नगर के रहने वाले मनीष की तरह लाखों रुपए गवां ना दें। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने इसी तरह की चीटिंग के मामले का खुलासा किया है।
जो गैंग टेलीग्राम के जरिए संपर्क करके लोगों से लाखों की चीटिंग करता था। इस मामले में दिल्ली के एक यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री ले चुके मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जो बैंक अकाउंट के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है उसमें कुछ ही महीनों में लगभग 6 करोड़ के ट्रांजेक्शन का भी पता चला है।
पुलिस ने बैंक अकाउंट में मौजूद तीन लाख की रकम को फ्रीज करवा दिया है। आरोपियों के पास से लगभग 9 मोबाइल, 10 बैंक का पासबुक/ चेक बुक, एटीएम कार्ड भी रिकवर किया गया है। इस तरह की चीटिंग के 11 कंप्लेंट का भी पुलिस को पता चला है। जो सीज किए गए दोनों बैंक अकाउंट को लेकर किए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास आहूजा, अजय उर्फ अजू, इशू और दिलीप कुमार के रूप में हुई है। यह सभी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर और उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं।
इस साल 9 जनवरी को मनीष कुमार मीणा नाम के शख्स ने ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

