Mukhtar Ansari: मुख्तार का शव ले जाने का रूट प्लान तैयार, 400 KM का सफर और 26 गाड़ियों का काफिला, जानिए अपडेट

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी। जिंदा मुख्तार तो पुलिस प्रशासन के सिर का दर्द रहा ही और मौत के बाद भी उसने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रशासन रात 11 बजे से ही शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गया था। हालांकि देर रात पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शुक्रवार सुबह नौ बजे से पोस्टमार्टम शुरू होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जानी थी। लेकिन अब यह तय हुआ कि दो डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही, बिसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा।

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए बांदा से गाजीपुर का रूट प्लान तैयार किया गया। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला रहेगा। बांदा से फतेहपुर, कौशांबी होते हुए प्रयागराज में एंट्री होगी।

काफिले के बीच में ही चलेंगी परिजनों की गाड़ियां
इसके बाद कोखराज हंडिया बाईपास से भदोही और भदोही से वाराणसी होते हुए गाजीपुर जाने का रूट तैयार किया गया है। एम्बुलेंस के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। साथ ही, परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी। आज ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :

Mukhtar Ansari Death: पिता की मौत की सूचना मिलते ही कुर्सी से गिरे उमर,कहा जिंदा रहते देखने न दिया, अब कंधा

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद मऊ, गाजीपुर और बांदा में धारा 144 लागू, पूरे प्रदेश में अलर्ट

Banda : माफिया मुख्तार अंसारी के शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम जारी, जेल में बंद बेटा अब्बास फूट-फूटकर रोया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here