न्यूजलिंक हिदी, बांदा/गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिवार उसका शव लेकर गाजीपुर की ओर बढ़ गया है। 26 वाहनों का काफिला पुलिस सुरक्षा में गाजीपुर जा रहा है।
बांदा, चित्रकूट और वाराणसी होते हुए मुख्तार का शव गाजीपुर पहुंचेगा। जेल में बंद दूसरे बेटे अब्बास अंसारी की तरफ से पेरोल की अर्जी को हाईकोर्ट ने सुनने से मना कर दिया है।
#WATCH | Banda, Uttar Pradesh: Mukhtar Ansari's body being taken to Ghazipur after the post-mortem at Banda Medical College and Hospital.
He died yesterday after suffering a cardiac arrest. pic.twitter.com/6583gi3nke
— ANI (@ANI) March 29, 2024
बांदा जेल में बंद पूर्वाचंल के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

