Kanpur News : आज हटिया से निकलेगा रंगों का ठेला, 700 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात, इन मार्गों से निकलेगा जुलूस जानिए

0
553

न्यूज़लिंक हिंदी। गंगा मेला पर शनिवार को एक बार फिर होली की मस्ती परवान चढ़ने के लिए आज जोर शोर से तैयार है। घरों से लेकर चौक चौराहों व सड़कों तक रंग व गुलाल बरसेगा। हटिया से रंग का ठेला निकलेगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। सरसैया घाट के किनारे मेला लगेगा। इसकी तैयारी शुक्रवार देर रात तक होती रही। पुलिस ने मेला स्थल व ठेला जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।

इसके बाद भैंसा ठेला, आधा दर्जन ऊंट व ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर सवार होरियारे शहर के मुख्य मार्गों पर रंग बरसाते हुए निकलेंगे। इस दौरान लोग घरों की छत से होरियारों पर रंग भी बरसाएंगे। वहीं, ठेला जुलूस में शामिल वाहनों से भी 60 ड्रम रंग भी बरसाया जाएगा।

बिरहाना रोड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। यहां 40 फीट ऊंचाई पर बंधी मटकी तोड़ने के लिए टोलियां जुटेंगी। इसके साथ 83 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत शाम को सरसैया घाट किनारे गंगा मेला में सद्भावना का रंग बिखरेगा।

रंग का ठेला इन मार्गों से निकलेगा
रंगों का ठेला हटिया के रज्जन बाबू पार्क से जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगम लाल मंदिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, लाठी मोहाल होते हुए फिर से पार्क पहुंचेगा। इसको लेकर शुक्रवार को एसीपी अर्चना सिंह ने आयोजन स्थल का पूरी तरह निरीक्षण किया।

इस दौरान हटिया होली महोत्सव कमेटी के ज्ञानेंद्र बिश्नोई, विनय सिंह, संतोष बाजपेई, उत्तम बाजपेयी, कृतक तिवारी, उत्तम बाजपेई, रोहित बाजपेई, आकाश सैनी, संदीप मिश्रा, निखिल मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

डीसीपी के मुताबिक, सरसैयाघाट से मेघदूत तिराहा, माल रोड से मेघदूत तिराहा और जेल चौराहे से गंगा घाट तक सुरक्षा चौक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। वहीं, मटकी फोड़ के कार्यक्रम में रज्जन बाबू पार्क से बिरहाना रोड तक तीन जगह सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। सुरक्षा के नोडल अधिकारी एडीसीपी ईस्ट लाखन सिंह रहेंगे। लोग रंग खेलने के बाद नहाने घाट पर जाते हैं लिहाजा जल पुलिस की तैनाती की भी पूरी व्यवस्था गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here