Mukhtar Ansari: 18 साल पांच महीने बाद ताबूत में रात 1:15 बजे घर आये, 8.32 घंटे में गाजीपुर पहुंचा शव

0
339

न्यूज़लिंक हिंदी। 18 साल पांच महीने बाद शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी (63) ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचे। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार की सुबह दस बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी, फिर कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शुक्रवार रात को ही मगफिरत की दुआ की और खिराजे अकीदत पेश की।

बांदा मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से उसके शव को शुक्रवार को अपराह्न बाद करीब 4:43 बजे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंबुलेंस सहित 21 गाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 8.32 घंटे में तय हुई। मुख्तार अंसारी की मौत बृहस्पतिवार की रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से हुई थी।

बांदा में मुख्तार की लाश देर से मिल सकी, इसलिए रात में सुपुर्दे खाक किया जाना संभव नहीं है। शनिवार की सुबह जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, फिर कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। मुख्तार के चाहने वालों से मगफिरत की दुआ करने की अपील है।

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायकपरिवार के लोगों से बात हुई है। शनिवार को मुख्तार का शव दफनाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। आचार संहिता भी प्रभावी है। लिहाजा, ज्यादा भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here