MP News : कमलेश शाह के बाद अब छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके भी भाजपा में हुए शामिल

0
278

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज समझकर कांग्रेसियों में भाजपा ज्वाइन करने की होड़ मची हुई है, वहीं, कांग्रेस का गढ़ छिंदवाड़ा भी अब शायद कमजोर होता दिखने लगा है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के बाद अब छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके भी भाजपा में शामिल हो गये हैं।

भोपाल लोकसभा चुनाव के पहले कमलनाथ को एक और बड़ा झटका लगा है, उनके समर्थक विधायक के बाद छिंदवाड़ा नगर पालिका के महापौर विक्रम अहाके ने बीजेपी का दामन पुर रूप से थाम लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी की सदस्यता ही दिलाई।

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में नगर निगम महापौर का चुनाव जीतकर विक्रम अहाके ने लगभग 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस की वापसी कराई थी। विक्रम अहाके महापौर पद पर चुने जाने वाले प्रदेश के सबसे युवा महापौर थे। उनकी उम्र सिर्फ 31 साल है। विक्रम बेहद गरीब आदिवासी परिवार से आते हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।

बीजेपी में आने की वजह उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होना बताया, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार होना बेहद जरूरी है। बीजेपी में आने के बाद अब क्षेत्र में और तेजी से विकास संभव होगा, साथ ही केंद्र की तमाम योजनाओं को बेहद मजबूती से क्षेत्र में लागू कराएंगे।

कमलनाथ की खास समर्थकों को तोड़कर बीजेपी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है, पिछले दिनों ही भाजपा ने अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह को बीजेपी में शामिल कर कमलनाथ को जोरदार झटका दिया था। कमलेश शाह कमलनाथ के कट्टर समर्थक माने जाते रहे थे।

अमरवाड़ा विधायक के पहले छिंदवाड़ा में तीन पूर्व विधायक लगभग 40 पार्षद सरपंच सहित कई पदाधिकारियों को बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर चुकी है। उधर, अब छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर के पार्टी में शामिल होने से कमलनाथ को एक और झटका लगा है। हालांकि, अमरवाड़ा विधायक के शामिल होने के बाद छिंदवाड़ा जिले के सभी विधायकों ने एक स्वर में कमलनाथ की प्रति अपनी विश्वसनीय पूर्ण रूप से जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here