न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस में चुनावी माहौल के बीच बढ़ी ही उठा पटक जारी है। पार्टी ने रविवार देर रात कई बड़े बदलाव किए हैं। शामली में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए हैं। शामली के जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान को बनाया गया है जबकि महानगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया को बनाया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने अपने सोशल हैंडल पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह को पार्टी और पद से इस्तीफा भी भेजा है।
उन्होंने कहा कि मैं खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते बिल्कुल नहीं देख सकता, इसलिए मैं अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने जयंत सिंह और आरएलडी में अपने साथियों का आभार व्यक्त किया है।
माना जा रहा है कि पार्टी में उपेक्षित होने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें फिलहाल कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। पार्टी के कार्यक्रमों में भी शाहिद सिद्दीकी को बुलाया नहीं जा रहा था।
आगे ये भी पढ़ें :

