न्यूज़लिंक हिंदी। मार्च से ही गर्मी ने अपना ट्रेलर और तेवर दिखाना शुरू कर दिया था तो वहीं अप्रैल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर है। लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआत है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार की गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग ने इसके पीछे की वजह बताते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया। कहा जा रहा है।
देश का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इस बार भीषण गर्मी की मार झेलेगा। बात करें मध्यप्रदेश की तो मौसम विभान ने कहा है कि प्रदेश के कई शहरों में इस साल गर्मी के रिकॉर्ड टूटेंगे। दरअसल, इसकी वजह है ‘अल नीनो’, जिसके चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री की वृद्धि पूर्ण रूप से हो जाएगी।
आमतौर पर गर्मियों में औसतन ठंडे रहने वाले मालवा अंचल के मौसम में भी लगातार बदलाव नजर आ रहा है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अब तेज धूप पड़ने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच रहा है। यही स्थिति न्यूनतम तापमान की है, जो लगभग 20 डिग्री से ज्यादा है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कई शहरों में इस बार गर्मी ऐसा रौद्र रूप दिखाएगी जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। माना जा रहा है कि देश के 70 से 75 फीसदी क्षेत्र इस बार अधिक गर्मी की मार झेलेंगे।
जिस वजह से रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग प्रदेश के ज्यादार जिलों में भयानक लू चलने के आसार जताए हैं, कहा जा रहा है कि इस बार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू की अवधि ज्यादा होगी।

