Unnao News: करौली शंकर महादेव ने भवरेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये दिये 11 लाख, कन्या भोज में भी हुये शामिल

करौली शंकर महादेव आज उन्नाव के भगवंत नगर में ग्राम पनई बुजुर्ग के श्री भवरेश्वर धाम मंदिर में पहुंचे।

0
326

न्यूजलिंक हिंदी, उन्नाव। करौली शंकर महादेव आज उन्नाव के भगवंत नगर में ग्राम पनई बुजुर्ग के श्री भवरेश्वर धाम मंदिर में पहुंचे। वर्षो से शीतला अष्टमी के दिन यहां कन्या भोज की प्रथा है। कन्या भोज सुबह से प्रारंभ होकर तब तक विश्राम नही होता जब तक कन्याएं भोजन के लिए आती रहती है।

 

ये भी पढ़ें: इस बार गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ग्रामीण बुजुर्गों से पूछने पर की यह प्रथा यहां कब से है तो कोई सही नहीं बता पाया। सबका कहना था की कई पीढ़ियों से यह प्रथा चली आ रही है कब से यह नहीं बता सकते। भवरेश्वर धाम मंदिर बनने के पीछे भी स्थानीय ग्रामीण बताते हैं की अंग्रेजो के द्वारा यहां शिवलिंग को हटाया जाने लगा तो बड़ी तादात में भवरों शिवलिंग से निकलने लगे और उनको काटने लगे जिससे वो शिवलिंग को उसी दशा में छोड़ कर भाग गए उसके बाद ही मंदिर का नाम भवरेश्वर धाम पड़ा।

करौली शंकर महादेव जी के द्वारा आज मंदिर प्रांगण में कन्या भोज को विधिवत सम्पन्न कराया व मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 11 लाख का सहयोग भी दिया। आस पास के गांवों के भी भक्त बड़ी तादाद में इस भोज में शामिल होकर व करौली शंकर महादेव (गुरुजी) के दर्शनों कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने और निरोग जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।इस आयोजन में विशेष रूप से शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा जी, संजय भदौरिया,गोपाल गुप्ता,आयुष द्विवेदी,विनय वर्मा, दाऊ चौहान व समस्त ग्रामवासी शामिल रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here