Budaun : शिवपाल सिंह यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे,बेटे आदित्य के नाम का किया एलान

0
215

न्यूज़लिंक हिंदीं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव ही उम्मीदवार होंगे। शिवपाल ने रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में यह घोषणा की। उनका बयान शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले, चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं पता है, पता है, इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव।

आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।

बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को 20 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे तब चर्चा चली थी कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय रहना चाहते हैं।

इसके बाद वह 14 मार्च को बदायूं आए। बदायूं, सहसवान और गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, जिसमें युवाओं ने शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि युवाओं की मांग पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करेंगे। अब रविवार को उम्मीदवारी के विषय में उन्होंने खुद ही स्थिति स्पष्ट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here