भारत में दिखा ईद का चांद, कल पूरे देशभर में मनाई जाएगी ईद

0
783

न्यूज़लिंक हिंदी। आज चांद के दीदार होने के बाद अब देशभर में कल यानी 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। कल शाम इसकी घोषणा लखनऊ के मरकरी चांद कमेटी ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी की थी। दरअसल, चांद दिखने के आधार पर ही दुनियाभर में अलग-अलग दिनों में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।

देश के कई हिस्सों में नजर आया शव्वाल महीने का चांद यानी कल पूरे देश भर में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। देश के कई राज्यों में आज ईद मनाई जा रही है, जिसमें केरल, कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। हालांकि, अन्य राज्यों में आज चांद का दीदार हुआ है। इस वजह से बाकी के राज्यों में कल यानी गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। ईद के दिन सुबह की नमाज पढ़ने के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है।

माना जाता है कि रमजान के दौरान साफ मन से रोजा रखने वाले और नमाज अदा करने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। वहीं ईद उल फितर के साथ ही रोजे का भी समापन हो जाता है। इस दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। उसके बाद वो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। यही नहीं, इसके बाद लोगों का एक दूसरे के यहां जाना और अलग-अलग तरीकों से ईद का जश्न मनाने की शुरुआत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here