जितेश शर्मा और ईशान किशन का तो पत्ता कट गया, अब इन तीन के बीच टक्कर, कौन होगा T20 World Cup में विकेटकीपर जानिए आगे

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। 2 जून से यूएस-वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से हफ्ते भर पहले आईपीएल पूर्ण रूप से खत्म होगा। जब इन दोनों बड़े टूर्नामेंट के साथ-साथ होने की खबर लगी तो कई युवा प्लेयर्स की बांछे खिल गई। लगातार टीम से अंदर-बाहर हो रहे कई प्लेयर्स वाया आईपीएल, वर्ल्ड कप खेलने के सपने संजोने लगे।

इस महीने के अंत तक भारतीय टीम की घोषणा भी हो जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों का पूल तैयार कर लिया है, जिसमें 15 खिलाड़ी मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा होंगे तो पांच स्टैंडबाय होंगे। इनमें सबसे कड़ी टक्कर विकेटकीपर स्लॉट में हैं, जिसमें दो उभरते चेहरे तो रेस से बाहर हो गए, लेकिन तीन बड़े प्लेयर्स के बीच अब भी टक्कर बरकरार बनी हुई है।

सूत्रों की माने तो विकेटकीपर्स के स्लॉट में कड़ा मुकाबला है। संजू सैमसन को जितेश शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन से प्रतिस्पर्धा मिल रही है। केएल राहुल और ईशान किशन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और इस आईपीएल में इन दोनों ने अभी तक मध्यक्रम में बल्लेबाजी का प्रयास नहीं किया है, जिससे चयनकर्ताओं के लिए निचले क्रम में उनके प्रदर्शन का विश्लेषण करना बढ़ा ही मुश्किल होगा।

ओपनिंग में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे विकल्प हैं, ऐसे में ईशान किशन की जगह बनते नहीं दिख रही,बीसीसीआई की नजरों में चढ़ने के बाद ईशान का केस पहले ही कमजोर हो चुका था।

मुख्य मुकाबला ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल के बीच होगा। सारे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है। जानलेवा एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत 15 महीने के इंतजार के बाद मैदान पर वापस लौटे हैं और विकेट के पीछे जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here