लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश में लगभग 63.5 प्रतिशत मतदान हुआ ,छिंदवाड़ा में कमलनाथ की साख लगी दांव पर

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। जिले का पहला मतदान केंद्र जहां शत प्रतिशत मतदान पूर्ण हुआ। नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी 99 प्रतिशत मतदान हुआ था। सिर्फ एक महिला पलायन के चलते मतदान से छूट गई थी, इसके अलावा सभी ग्रामीणों के द्वारा मतदान किया गया था।

नक्सल प्रभावित दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में मतदान के प्रति मतदाताओं की जागरूकता का ही परिणाम है कि यहां शत प्रतिशत मतदान हुआ, जो लोकतंत्र के लिये अच्छी खबर है। सीधी जिले से भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से ग्राम दुअरा में डाला गया वोट।

सीधी जिले के कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने अपने गृह ग्राम सुपेला सिहावल बिधान सभा में परिवार सहित मतदान किया गया। मध्य प्रदेश में लगभग 17% वोटिंग,बालाघाट में लगभग 16.58 प्रतिशत मतदान,जबलपुर में लगभग 14 प्रतिशत मदतान,छिंदवाड़ा में लगभग 15:50 प्रतिशत मतदान हुआ।
सीधी में लगभग 13:37 प्रतिशत मतदान हुआ,शहडोल के कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को ने भी किया मतदान।

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने जबलपुर में किया मतदानसीधी जिले मे लोकसभा में चुनाव का आज समय है जहां पर आज मतदान हो रहा है। जहां सुबह 7 बजे से यहाँ मतदान शुरू हो गया है, लेकिन नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ सरपंच ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मेडरा स्थित है।

जहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से यहां नेटवर्क की समस्या आज नहीं करीब 30 सालों से भी ज्यादा की है। कभी भी यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता है। इस पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि ग्राम मेडरा में कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से वोटिंग रोकी गई है।

प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों से लगातार बातचीत भी चल रही है। जल्दी ही वोटिंग शुरू कर दी जाएगी। शहडोल आदिवासी प्रत्याशियों के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही देखा जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह को ही इस बार प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस की ओर से फुन्देलाल सिंह मार्को को जो की तीन बार से विधायक हैं वह चुनावी मैदान पर मोजूद हैं। दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। आज शुक्रवार सुबर 7 बजे से मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। जिनमें जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, बालाघाट, सीधी और मंडला सीट शामिल है, यहां पहले चरण में वोट डाले गए हैं।

6 सीटों में से छिंदवाड़ा सीट पर सबकी नजर बराबर टिकी हुई है। क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ और बीजेपी के बंटी साहू के बीच में मुकाबला है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ भी कहलाता है। भाजपा यहां जीत के लिए सालों से तरस रही है। लेकिन इस बार बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here