Varanasi :अयोध्या-मनकापुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,12 घंटे के बाद भी नही खुला रेल मार्ग

0
279

न्यूज़लिंक हिंदी। वाराणसी-अयोध्या-मनकापुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से पूरी तरह से डिरेल हो गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से रोक दिया गया है। मौके पर डीआरएम, एआरटी की टीम भी मालगाड़ी के रेस्क्यू में जुट गए हैं। शनिवार रात से ही सभी गाड़ियों का आवागमन बंद है।

मनकापुर से अयोध्या के रास्ते बाराबंकी जा रहे 40 डिब्बों की मालगाड़ी में 20 डिब्बों को सलारपुर और अन्य कोयला लदे डिब्बो को बाराबंकी जाना था लेकिन, शाम 6.45 पर अयोध्या-मनकापुर- वाराणसी को जोड़ने वाली बरहटा यार्ड प्वाइंट पर अचानक रेल का पटरी से बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद 4 डिब्बे अचानक पटरी सहित बाहर हो गए और पटरी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

कल रात से इस रूट को बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में रेलवे इंजीनियर लगे हुए हैं। साबरमती एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस के लिए देर रात एक लाइन को दुरुस्त कर जैसे तैसे आवागमन तुरंत शुरु किया गया। हालांकि अयोध्या वाराणसी और मनकापुर की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को अगले 24 घण्टे के लिए रद्द कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे हैं। साथ ही रेल प्रशासन ने एक ही ट्रैक से ट्रेनों को गुजारना शुरू किया है।

डीआरएम के मुताबिक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच पूर्ण रूप से कराई जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। जल्द ही ट्रेनों का आवागमन प्रारम्भ किया जाएगा। रेलवे स्टाफ मरम्मत के काम में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here