न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के आगरा में कुबेरपुर कट के पास एक्सप्रेसवे पर चलती कार का टायर अचानक फट गया। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी लोग ग्रेटर नोएडा से देवरिया बरात में जा रहे थे। रास्ते में ये भयानक हादसा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है।खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
मृतकों में नोएडा निवासी चंदन कुमार बिहार के सुदेश कुमार संजीव शर्मा , प्रवीण और पटना निवासी गौतम कुमार भी शामिल हैं। वहीं नोएडा के राहुल यादव और कुलदीप यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार की हालात नाज़ुक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :
हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन,बरात आने से चंद घंटों पहले कमरे में मिली दूल्हे की लाश

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली के युवक से शनिवार को होनी थी। मगर युवक ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया। जिससे लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मैरिज होम में चल रही शादी की तैयारियां जमगीन हो गईं। युवती के हल्दी व मेहंदी लगी रह गई। दुल्हन बनी युवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार दोपहर लड़की पक्ष पर फोन आया कि दूल्हे ने सुसाइड कर लिया है,बारात नहीं आयेगी। दूल्हे ने सुसाइड क्यों किया यह जानकारी नहीं हो सकी। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शादी की खुशियां में मातम छा गया। वहीं मैरिज होम में चल रहीं शादी की तैयारियां काफूर हो गईं। वहीं दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बनी युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवती के हल्दी व मेंहदी लगी रह गई।जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

