अरविंद केजरीवाल को उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, अखिलेश यादव ने अब एंट्री मारी

0
161

न्यूज़लिंक हिंदी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों पर बेहद चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है।

इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य से संबंधित खबरों को लेकर अखिलेश यादव ने चिंता जाहिर की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।

इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए। पता किया जाए कि इस साजिश के पीछे किसके निर्देश हैं। अखिलेश यादव पर अब मामला तूल पकड़ने लगा है। उन्होंने यह पोस्ट केजरीवाल को इंसुलिन दो और नहीं चाहिए भाजपा हैशटैग के साथ पूर्ण किया है।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को धीमी मौत की साजिश रची जा रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र दिखाकर तिहाड़ जेल में शुगर के डॉक्टर न होने का दावा किया गया। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जेल प्रशासन अब तक कह रहा था, उनके पास सारे संसाधन मौजूद हैं। विशेषज्ञ डायबिटीज डॉक्टर हैं। वहीं, शनिवार को डीजी जेल की ओर से एम्स को पत्र लिखा गया है। इसमें डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here