UP: राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर शादी समारोह में हुआ हमला,जख्मी- प्रधान समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

0
161

न्यूज़लिंक हिंदी। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगो ने जान लेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए।

जहां उनका इलाज चल रहा हैं। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया।

इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ता भी कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर भी बैठे थे।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में आयोजित शादी समाहरोह में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज लिया है। 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here