न्यूज़लिंक हिंदी। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र के माल रोड स्थित होटल मेफेयर इन में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हो रही सट्टेबाजी पर बहुत ही बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर हरबंशमोहाल विनीत कुमार को लाइन हाजिर भी कर दिया है।
हालांकि अफसर यह नहीं बता रहे हैं कि इंस्पेक्टर पर कार्रवाई सट्टेबाजों से मिली भगत के आरोपों के तहत हुई है या लापरवाही के चलते। मामले में जांच के सख्त आदेश दिए गए हैं। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र के माल रोड स्थित होटल मेफेयर इन में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हो रही सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर हरबंशमोहाल विनीत कुमार को लाइन हाजिर भी कर दिया है। हालांकि अफसर यह नहीं बता रहे हैं कि इंस्पेक्टर पर कार्रवाई सट्टेबाजों से मिलीभगत के आरोपों के तहत हुई है या लापरवाही के चलते। मामले में जांच के सख्त आदेश दिए गए हैं।
क्राइम ब्रांच ने इस मामले को पकड़ा। ऐसे में प्रथम नज़ारा थाना पुलिस की लापरवाही से सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी विनीत कुमार को लाइन हाजिर किया है। हालांकि दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में थाना पुलिस की संलिप्तता सामने आई है।
इसी वजह से दक्षिण कानपुर में रहने वाले आरोपित यहां आकर सट्टेबाजी से कर रहे थे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर इंस्पेक्टर सहित थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के मोबाइल सीडीआर और आरोपितों के मोबाइल सीडीआर भी मैच कराए जा रहे हैं।

