लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मेरठ और बागपत सीट पर हो रहा मतदान,सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की मेरठ और बागपत सीट पर भी मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।बागपत में अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वहीं पूर्व विधायक सहेन्द्र रमाला ने अपने परिवार सहित बूथ पहुंचकर मतदान किया।

पल्लवपुरम निवासी रामकुमार गिरी व राजकुमार ने बताया की वह पल्लवपुरम में वाणी स्कूल में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि लेडी अशरफी कॉलेज में दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए जिला स्तर पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान दोनों लोग दिव्यांग में बुजुर्गों को गाड़ी से व्हीलचेयर पर वोट डालने के लिए लेकर जाते हैं। वही वह डलवाने के बाद दोनों मतदाता को वापस कार तक छोड़कर आते हैं।

मतदान में मेरठ की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल में बने बूथ पर मतदान के बाद हिमानी बोलीं शहर व देश का कराना है, विकास तो महिलाओं को वोट डालने के लिए आगे आना होगा। वहीं शहर के आरजी इंटर कॉलेज में बने बूथ पर फर्स्ट वोटर तेजस्वी त्यागी ने कहा कि पहला वोट था ईवीएम मशीन पर बटन दबाया। रोजगार, सफाई के मुद्दे पर वोट दिया।

मेरठ में शहर से सपा विधायक रफीक अंसारी ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मतदान किया। उधर, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा ने भी मतदान किया। सुनीता वर्मा ने कहा कि उनकी जीत पक्की है। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पल्लवपुरम फेज-1 में मतदान केंद्र में पोलिंग कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा चाय-नाश्ता कराने पर गठबंधन प्रत्याशी सुनिता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा भड़के। उन्होंने डीएम से शिकायत की है। साथ ही कहा कि कोई भी गड़बड़ी करने नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here