Hamirpur News: आप 10 साल से सांसद में हैं, क्षेत्र के लिए क्या काम किया अब तक, युवक ने भाजपा प्रत्याशी से पूछा सवाल

0
208

न्यूज़लिंक हिंदी। हमीरपुर जिले में लोकसभा चुनाव का बिगुल पूर्ण रूप से बज चुका है। प्रशासन ने नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इस भाजपा प्रत्याशी व दस साल से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कुछ महीने पहले का बताया जा रहा है।

बता दें कि वायरल वीडियो में क्षेत्र में वह किसी धार्मिक स्थल के पास पहुंचते हैं वहां पर मौजूद एक युवक पूछता है कि दस साल से आप सांसद हैं क्षेत्र के लिए आप ने अब तक क्या काम किया है। कहा कि आपने संसद में क्षेत्र के लिए कितनी बार आवाज उठाई है।

इस बीच वह कहते हैं कि आप मोबाइल निकालिए युवक इंकार कर देता है। इस बीच सांसद के समर्थक युवक को समझाने का प्रयास कर हटाते हैं। मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक से संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल सका। यह वीडियो तेजी से और भी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :

संगठन को धार देंगे अमित शाह, रात में कर सकते प्रवास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here