Kanpur: शौकत अली की हिस्ट्रीशीट खुली, दर्ज हैं आगजनी, नई सड़क हिंसा, लूट समेत नौ मामले

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। जाजमऊ आगजनी के मामले में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के गैंग में शामिल शौकत अली की हिस्ट्रीशीट ग्वालटोली थाने में गुरुवार को पूर्ण रूप से खुल गई। उसका एचएस नंबर 56 ए है। शौकत के खिलाफ विधायक के साथ आगजनी समेत नौ मामले भी दर्ज हुए हैं।

जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा के प्लॉट में बनी झोपड़ी में आग लगाने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी, उसका भाई रिजवान, ग्वालटोली के सूटरगंज निवासी शौकत अली समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी सपा विधायक महाराजगंज और बाकी आरोपी कानपुर जेल में बंद हैं।

शौकत के खिलाफ आगजनी के अलावा आधार कार्ड में धोखाधड़ी, नई सड़क हिंसा, मारपीट, गैंगस्टर, लूट, हत्या का प्रयास, लोक संपत्ति अधिनियम, रंगदारी समेत गंभीर धाराओं के नौ मामले अभी तक दर्ज हैं। अपर पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि माफिया शौकत अली की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्ता के चलते ग्वालटोली थाने में हिस्ट्रीशीटर खोली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here