लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत की हुई एंट्री,अब पिता की विरासत संभालेंगी बेटी

0
309

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में बहुत जोर-शोर से जुटे हैं। अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गाजीपुर के एक शिव मंदिर में जल चढ़ाते और मंदिर में कीर्तिन करते हुए नज़र आई हैं।

चर्चा है कि नुसरत पिता की सीट से इस चुनाव में नामांकन की तैयारी में जोर शोर से लगी हैं। राजनीति में उनकी एंट्री पहले ही दिन सुर्खियों में आ गई। नुसरत अंसारी परिवार की पहली महिला हैं, जो राजनीति में आ रही हैं।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके घर मातमपुर्सी को पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नुसरत समेत अंसारी परिवार के हर एक सदस्य से मुलाकात की थी। चर्चा है कि अखिलेश यादव की पहल पर ही नुसरत अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने को तैयार में लगी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव का मतदान भले ही अंतिम चरण में है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी पूरी दमखम से जनसंपर्क अभियान में पूर्ण रूप से जुटे हुए हैं। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तो मतदाताओं से मिलकर उनका मन-मिजाज टटौलने के साथ पक्ष में लाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वहीं प्रत्याशी के परिवार के लोग भी मैदान में उतर गए हैं।

कुछ इसी तरह का वाक्या तब देखने को मिला जब सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की पुत्री नुसरत सपा महिला विंग के साथ पिता के पक्ष में महिलाओं से मिल वोट देने की अपील करती दिखाई पड़ रही थी। जबकि मंदिरों में मत्था टेक और कीर्तन करते दिखाई भी पढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here