न्यूज़लिंक हिंदी। दतिया जिले के बड़ौनी ग्राम बड़गोर में पत्थर को तोड़ने के लिए डायनामाइट फटने से दर्दनाक दौ मजदूरों की मौत हो गई। जानकरी के अनुसार गांव में निर्माणधीन पुल बनाने का काम चल रहा था, जिसमें पिलर के लिए गड्डे में विस्फोट भी किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, चट्टान के ऊपर डायनामाइट विस्फोट का सामान रखा हुआ था. विस्फोटक सामान से छेड़खानी के दौरान पहले ही बम विस्फोट हो गया।
बम फटने की आवाज इतनी तेज थी की पुल से लगे आसपास के गांव में रहने वाले लोग भी दहल उठे, एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया। बिस्फोट के दौरान एक मजदूर के शरीर के परखच्चे हवा में उड़ते नज़र आये , जिसे देख लोगों के दिल दहल उठे। घटना में गोविन्द कंजर और राधे कुशवाहा की मौत हो गई. घटना के बाद जिले के आला अफसर भी घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गए।
विस्फोट की खबर को लेकर बड़ौनी थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि ”खबर मिलते ही हम मौके पर जल्द ही पहुंच गए थे। विस्फोट के दौरान दो मजदूरों की मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर लोगों का कहना है कि पत्थर तोड़ने के लिए डायनामाइट की सामग्री चट्टान पर ही रखी हुई थी। वही बकरी चराने आया गोविन्द कंजर उससे छेड़खानी भी करने लगा। इस बीच अचानक विस्फोट हो गया और और दौ लोगो की मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जाँच चल रही हैं।

