Rajasthan : प्राथमिक स्कूल के क्लास-2 में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा से अश्लीलता हरकत,स्कूल का टीचर अगले साल होना था रिटायर्ड

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। देश में लगातार युवतियों की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। घर हो या बाहर, लगातार उनके साथ होने वाले शोषण की खबर लगातार सामने आ रही है। लोगों की खराब हो रही मानसिकता का एक और कुरूप चेहरा राजस्थान के डीग जिले से सामने आया है।

घटना पहाड़ी थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल की है, जहां क्लास -2 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकतें करने करने वाले स्कूल टीचर सहजु खान पर पूर्ण कार्रवाई की गई है। स्कूल टीचर जांच करने के बाद दोषी पाया गया और इसके बाद अब उसे निलंबित कर दिया गया है |

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से नाबालिग छात्रा बहुत ही सहमी हुई थी और स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने छात्रा से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा ,तब उसने परिजनों को घटना के बारे में पता लगा।

छात्रा के परिजनों के मुताबिक उनकी 8 साल की बच्ची गाँव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय के क्लास 2 में पढ़ती है। वह पिछले 3 दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। स्कूल जाने के नाम पर वह बहुत ही ज्यादा सहम जाती। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से उसके स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो, बच्ची ने बताया कि, स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर सहजू खान उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।

आरोपी शिक्षक की उम्र 59 वर्ष है जो एक वर्ष बाद सेवानिवृत्त होगा। पीड़िता के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा भी किया। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी गीता शेखावत से भी की। शिकायत की जांच करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कमल गुर्जर ने शिक्षक को पूर्ण रूप से निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here