100 साल से अधिक का रिकॉर्ड टूटा,पारा हुआ 47 के पार, जानिए IMD की भविष्यवाणी

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। अप्रैल के महीने में इस बार कई राज्यों में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी जिसके बाद कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में औसत तापमान 51 वर्षों में अप्रैल महीने में सबसे अधिक रहा।

पिछले कुछ दिनों में भारत के तीन बड़े शहरों – बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में गर्मी के सरे रिकॉर्ड टूट गए। पूरे दक्षिण में अप्रैल महीने के दौरान लगभग 37.2 डिग्री सेल्सियस का औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह भी एक रिकॉर्ड है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि बेंगलुरु में अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक गर्मी पड़ी।

अप्रैल महीने की आखिरी तारीख को पहली बार मंगलवार पारा 47 डिग्री के पार तक चला गया। बंगाल के कलाईकुंडा में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.4 डिग्री अधिक था, और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आईएमडी के डेटा से पता चलता है कि मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले ओडिशा लगातार 16 दिनों से भयंकर लू की चपेट में है। राज्य में सबसे लंबे समय तक लू चलने का रिकॉर्ड 26 दिनों का है, जो 1998 में पूर्ण रूप से दर्ज किया गया था।

पूर्वी भारत में अप्रैल में मौसम में आए बदलाव के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। बंगाल, झारखंड और बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को कोलकाता  में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान भी दर्ज किया गया, जो अप्रैल में सबसे अधिक तापमान था और किसी भी महीने के लिए चौथा सबसे अधिक तापमान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here