Kanpur News : पीएम के रोड शो वाले दिन शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव,जानिए आगे

0
292

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो वाले दिन 4 मई को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े ही मुख्य बदलाव किए गए हैं। इसलिए जरूरी है कि उस दिन शहर में निकलें तो यातायात पुलिस द्वारा दिए गए विकल्पों की जानकारी अवश्य कर लें।

डीसीपी यातायात आरती सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार मई को दोपहर 12 बजे से झकरकटी बस स्टैंड को बाकरगंज और रावतपुर बस स्टैंड को सिग्नेचर सिटी के बगल में स्थित नवीन बस स्टैंड में पूर्ण स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

कन्नौज की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें रावतपुर बस स्टाप या डिपो जाना है, वह गुरुदेव चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगी। इन्हें गुरुदेव चौराहा से सिग्नेचर सिटी बस स्टाप भेजा जाएगा। कानपुर देहात से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें फजलगंज की तरफ जाना है, वह अर्मापुर से आगे नहीं जा सकेंगी। इन बसों का संचालन अर्मापुर से ही पूर्ण किया जाएगा।

फतेहपुर व महाराजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें टाटमिल या झकरकटी डिपो की तरफ जाना है, उन्हें अहिरवां फ्लाईओवर के रास्ते बाकरगंज ही भेजा जाएगा। लखनऊ से आने वाले रोडवेज बसें टाटमिल या झकरकटी डिपो नहीं जा सकेंगी, इन्हें विश्वकर्मा द्वार से फ्लाईओवर होते हुए बाकरगंज तक ही भेजा जाएगा।

प्राइवेट बसें चार मई की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक फजलगंज से संचालित होने वाली समस्त प्राइवेट बसें फजलगंज से संचालित न होकर भौती से संचालित होंगी। कल्याणपुर रावतपुर से आने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से अशोक नगर से हर्षनगर होते हुए जाएंगे। वहीं गीता नगर क्रासिंग से दाहिने मुड़कर नमक फैक्ट्री चौराहा से विजय नगर होते हुए भी इन्हें ले जाया जाएगा।

टाटमिल व अफीम कोठी की तरफ से आने वाले वाहनों को आचार्य नगर तिराहे से संगीत टाकीज तिराहा होकर गुजारा जाएगा। वहीं टाटमिल से जाने वाले वाहन जिन्हें फजलगंज की तरफ जाना है। ऐसे वाहन अफीम कोठी से मुड़कर ही जाएंगे।

नन्दलाल चावला की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें फजलगंज की तरफ जाना है, बीओबी चौराहा से फजलगंज फायर स्टेशन होते हुए विजय नगर से डबल पुलिया की ओर से गुजारा जाएगा। किसी भी प्रकार का वाहन विजयनगर चौराहा से फजलगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन नमक फैक्ट्री-डबल पुलिया या दादानगर होते भेजे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here