न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि निर्धारित तारीख से पहले ही आने लगी है। हर महीने में मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक बहनों को इस तारीख का इंतजार बड़ी ही बेसबरी से रहता है।
7 मई को मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग है। इससे पहले ही राज्य सरकार ने बहनों को लाडली बहना योजना की किस्त देने का फैसला किया है। सीएम मोहन यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इसकी तारीख बता दी है कि लाडली बहना योजना की किस्त कब आएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा 4 तारीख को लाडली बहनों के खाते में पैसे मुख्य रूप से आ जाएंगे। सीएम ने कहा कि लाडली बहनों ने मुझे बहुत सारी मालाएं पहनाई, बहनों आप चिंता मत करना, कहने के लिए मैंने 5 तारीख बोली है लेकिन 5 तारीख को रविवार है तो एक दिन पहले ही 4 मई को लाडली बहना योजना का पैसा 1250 रुपए आपके खाते में पूर्ण रूप से आ जायेगे।
आगे ये भी पढ़ें :
Bhopal : स्कूल के हॉस्टल में शर्मनाक वारदात 8 साल की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म,अब SIT करेगी जांच

