न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर देहात में एक भयंकर सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगीसापुर के पास एक केमिकल लदे लोडर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बेकाबू होकर लोडर हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई।
वहीं, घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए तुरंत रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, लोडर चालक सुधीर विश्वकर्मा पुत्र रामचरण विश्वकर्मा निवासी आजमगढ़ सोमवार तड़के कानपुर से ग्रीस के ड्रम लेकर गौरव शर्मा निवासी जैनपुर सिकंदरा और अरुण राजपूत पुत्र स्व. रामसेवक राजपूत निवासी कानपुर नगर के साथ औरैया के अछल्दा जाने के लिए निकला था।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर के पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। लोडर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड को तोड़ते हुए पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी डेरापुर पहुंचाया, जहां गौरव व सुधीर को डॉक्टर ने उन्हें मुख्य रूप से मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अरुण को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए तुरंत रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों को हादसे की जानकारी से दी गई है। तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतकों के परिवार में बहुत हड़कंप मच गया है, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

