Ahmedabad : पीएम मोदी ने लोगों से वोटिंग की अपील, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं

0
335

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में अपना अपना मतदान मुख्य रूप से किया। पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद और अमित शाह ने गांधीनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

इससे पहले पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद में थे। इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों से वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालने गए। पीएम मोदी ने मतदान करने के बाद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को स्याही लगी उंगली भी दिखाया।

इसके बाद वह अपने प्रशंसकों के बीच पैदल ही चले गए। उनके साथ अमित शाह भी मोजूद थे। अमित शाह भी लोगों से हाथ भी मिलाए। पीएम मोदी ने एक बच्चे द्वारा बनाए गए अपने स्कैच पर हस्ताक्षर किए। वहीं, बुजुर्ग महिला ने पीएम को राखी भी बांधी।

पीएम मोदी के मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले अमित शाह मतदान केंद्र पर पहुंचकर गए थे। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर उनका अभिवादन भी किया। इस दौरान गुजरात के मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मतदान केंद्र और इसके आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी मुख्य रूप से की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here