चकेरी में इंटर की छात्रा से मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया,गर्भवती होने पर परिवारवालों के उड़े होश

0
117

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर रिश्तों को शर्मशार करने वाली हरकत हुई,चकेरी में इंटर की छात्रा से मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद छात्रा की मां ने अपनी बहन के नाबालिग बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटनास्थल चकेरी का होने के कारण मुकदमा वहां से चकेरी थाने में मुख्य रूप से स्थानांतरित किया गया है।फिलहाल पीड़िता को बयान दर्ज कराने और मेडिकल कराने के लिए बुलाया गया है।

एक अन्य मामले में रिश्तेदारी में आए एक वृद्ध ने मासूम बच्ची से के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित वृद्ध को हिरासत में लेकर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया है। चांदपुर थाने के एक गांव में रहने वाली मजदूर की सात वर्षीय बच्ची शनिवार शाम जंगल में आम बीनने के लिए गई थी।

वहां पर पहले से मौजूद हमीरपुर जिले के सिठरा गांव निवासी 60 वर्षीय रामसेवक निषाद ने उसे 20 रुपये देकर बीड़ी मंगवाई। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वाले भागकर पहुंचे लेकिन तब तक वृद्ध भाग निकला। एसओ बच्चेलाल ने बताया कि आरोपित वृद्ध को हिरासत में भी ले लिया गया है जो हमीरपुर से उक्त गांव में एक रिश्तेदार के लिए यहां घूमने आया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा मुख्य रूप से दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here