Kanpur News : भाजपा और गठबंधन के कार्यकर्ता के बीच हुई मुठभेड़,पथराव बाजी भी हुई,थाने में नारेबाजी और हंगामा

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी। बर्रा दो के मतदान केंद्र आरएस एजुकेशन सेंटर से चंद कदम की दूरी पर सोमवार को मतदान के बाद भाजपा और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पथराव में कुछ लोग घायल हो गए। नाराज भाजपा विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने बर्रा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा और नारेबाजी भी की।

आरोप है कि इंस्पेक्टर को धक्का देने के साथ ही सिपाही को खींचने का प्रयास भी किया गया। एडिशनल डीसीपी साउथ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला को मुख्य रूप से शांत कराया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि वह अपने बेटे मयंक पासवान, पार्षद सुधीर यादव व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आरएस एजुकेशन सेंटर से कुछ दूरी पर मतदान के बाद शाम 5:55 बजे कुछ बातों पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस नेता गुड्डू यादव, संजीव मिश्रा, विनोद यादव, सुशील यादव, बबलू यादव, दो अन्य साथियों संग पहुंचे।

इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर गुड्डू ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। इसके साथ ही बेटे मयंक, संजय सिंह और सुधीर यादव समेत छह लोग घायल हो गए। आरोप लगाया कि हमलावरों ने सोने की चेन भी तोड़ दी।

हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बर्रा थाने में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

भाजपा नेताओं ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कुछ लोगों को पकड़कर लाए थे, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उन्हें छोड़ दिया। थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। दो पक्षों में विवाद भी हुआ था। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई मुख्य रूप से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here