न्यूज़लिंक हिंदी। नामांकन फार्म दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। इससे पहले देशभर से भारी संख्या में लोग नामांकन दाखिल करने वाराणसी पहुंच रहे हैं। खुद को उम्मीदवार बनाकर वे अपने इलाके में प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश में लगे हुए हैं।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर सोमवार को वाराणसी जिला कलेक्ट्रेट में भारी भीड़ देखी गई। 100 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए लाइन लगाया। 70 लोगों ने दावा किया कि उन्होंने नामांकन फार्म दाखिल किया है।वाराणसी लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी पेश करने के लिए बड़े स्तर पर लोग देश के विभिन्न कोनों से पहुंच रहे हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन फार्म खरीदने के बाद उसे जमा करने के लिए 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता मुख्य रूप से पढ़ती है। ऐसे में देशभर से आने वाले उम्मीदवारों को वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ निमांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक खोजने में मुश्किल हो रही है। नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए जमानत राशि 25 हजार रुपये भी निर्धारित किये गए है।
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इसको लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने गंगा स्नान कर ध्यान-पूजन किया है। पीएम मोदी के खिलाफ इसी के साथ नामांकन दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की तादाद बढ़ने का अनुमान है।

