स्वाति मालीवाल पिटाई केस में आप सांसद संजय सिंह का बयान,विभव कुमार ने की थी यह हरकत

0
108

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि स्वाति के साथ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने ही बदसलूकी की थी।

उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हई घटना निंदनीय थी और इसपर अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे की चुप्पी के बाद इस मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से आज पहला बयान सामने आया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की पूरी जानकारी मुख्य रूप से दी। संजय सिंह ने बताया कि कल एक घटना हुई थी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार जो अरविंद केजरीवाल के पीए हैं, उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया था।

स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और घटना में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। वह ड्राइंग रूम में बैठी थीं। तभी केजरीवाल के पीए विभव कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ बदतमीजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here