न्यूज़लिंक हिंदी। बलिया शहर से सटे जलालपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक बढ़ा ही दर्दनाक हादसा,भोर में डंपर की चपेट में आने से तीन खलासी की मोके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे का शिकार हुए गुड्डू यादव ,मोहित यादव, निवासी नवाडेरा डुमरांव व जितेंद्र यादव, निवासी गरहिया सिकरौली जिला बक्सर के रहने वाले थे। सदर कोतवाली के जलालपुर स्थित एक मैरिज लॉन के पास सड़क पर बालू मंडी लगती है। रात दो बजे के करीब तीन- चार बालू लदे ट्रकों को खड़ी कर चालक व खलासी सड़क के किनारे आपस में बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान माल्देपुर से शहर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही 20 चक्का डंपर खड़े ट्रकों को रगड़ते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में तीन खलासी के चिथड़े उड़ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख चालकों में कोहराम सा मच गया। वहीं डंपर चालक मोके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर व ट्रक के नीचे दबे तीनों खलासी के शव बाहर निकालने के लिए लिए घंटों प्रयास किया, जिसके बाद हाइड्रोलिक मंगाकर शवों को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह क्षत- विक्षत हो गए थे।

