न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अपने ही मुख्य से एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी अपने दम पर इस चुनाव में 340 से 355 सीटों पर ही केवल जीत हासिल करेगी।
उन्होंने अपने उनकी यह भविष्यवाणी पीएम नरेंद्र मोदी के उस दावे से अलग है, जिसमें बीजेपी की ओर से 370 जीतने का दावा किया गया था। तावड़े के अनुमानित आंकड़े में बीजेपी को निर्धारित लक्ष्य से 15-30 सीटें कम मिल रही हैं। हालांकि बीजेपी के दिग्गज नेता अभी एनडीए के 400 पार वाले नारे पर कायम हैं।
विनोद तावड़े का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों को करीब 70 सीटें मिलेंगी। अब चार जून को ही पता चलेगा कि विनोद तावड़े के दावे में कितना दम है? पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूरे देश में लगभग 303 सीटें मिली थीं।
विनोद तावड़े खुद 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं, मगर वह दिल्ली में पार्टी के लिए अजीब गरीब रणनीति बना रहे हैं। चुनावी माहौल में दूसरे दलों से आए नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की जिम्मेदारी भी उन्होंने पूर्ण रूप से संभाल रखी थी। दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में आकर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के हर तस्वीर में तावड़े नजर आएंगे।
तावड़े बिहार बीजेपी के प्रभारी भी हैं। माना जाता है कि नीतीश कुमार को दोबारा एनडीए में लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तावड़े 2020 में महाराष्ट्र की राजनीति से केंद्र में एंट्री ली और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव बने। 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के वॉर रूम का हिस्सा भी मुख्य रूप से बना हैं। अब उनकी चुनावी भविष्यवाणी पर चर्चा हो रही है।

