टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का एलान, संन्यास के बाद मोहम्मद आमिर की होगी वापसी

0
231

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड़ की घोषणा मुख्य रूप से कर दी है। बाकी सभी टीमें इस महीने के शुरू में ही अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी थी। पिछले विश्व कप 2022 में उपविजेता रही पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के अनुभवी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भी वापसी हुई है। पाकिस्तान ने हारिस रऊफ को भी अपने स्क्वाड में जगह दी है जो इंजरी के चलते जनवरी में टीम से बाहर हो गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान ने विकेटकीपिंग के लिए मोहम्मद रिजवान और आजम खान को टीम में शामिल किया है।

वहीं, पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज तर्रार पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं भारत में आयोजित हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में इंजरी के चलते टीम से बाहर किए गए नसीम शाह को भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान की गेंदबाजी की कमान नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद आमिर पर होगी, तीनों ही पाकिस्तान के उच्चस्तरीय गेंदबाज हैं। वहीं, ऑलराउंडर के रूप में टीम इमाद वसीम और शादाब खान पाक टीम में खेलते नजर आएंगे। फिलहाल पाकिस्तान टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहा है।

इस सीरीज के लिए टीम के ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान आयरलैंड, कनाडा और यूएसए शामिल है। पाकिस्तान और भारत का हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा जब दोनों ही टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी।

बाबर आजम , अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान , हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान ये टीम में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here