New Delhi  :  बेबी केयर सेंटर अग्निकांड मामले में, हॉस्पिटल मालिक हुआ गिरफ्तार

0
197

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के मामले में हॉस्पिटल मालिक को पूर्ण रूप से गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची के साथ ही ऑन ड्यूटी रहे डॉक्टर आकाश को भी हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के मालिक का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है। शनिवार देर रात अस्पताल में आग लगने के बाद 13 नवजात बच्चों को बाहर निकाला गया था।

हालांकि, 7 बच्चों की मौत हो गई जबकि 5 बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल का मालिक डॉ. नवीन फरार था। माना जा रहा था कि घटना के बाद जयपुर भाग गया था।

मिली जानकारी के अनुसार 2021 में, अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची पर बच्चों के अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के हाथरस के दंपती को भी धमकी दी थी।

उस समय इलाज के दौरान दंपती के बच्चे का हाथ टूट गया था। घटना में नर्स बच्चे को पीटती हुई नजर आई थी। 2021 में, यह पता चला कि अस्पताल दिल्ली नर्सिंग होम अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड नहीं था। हालांकि, अधिकारियों ने जुर्माना लगाया और जब जुर्माना अदा किया गया, तो इलाज फिर से शुरू हुआ था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here